प्रशासन प्रभाग
प्रशासन प्रभाग कार्यालय की स्थापना और प्रशासनिक मामलों से संबंधित है जिसमें बजट और लेखा, सतर्कता, सुनिश्चित एवं संशोधित सुनिश्चित करिअर उन्नयन स्कीम(एसीपी /एमएसीपी), अनुकंपा नियुक्ति, भर्ती, भर्ती नियम तैयार करना इत्यादि शामिल हैं।
-
प्रशासन प्रभाग के संक्षिप्त कार्य नीचे दिए गए हैं:
-
प्रशासन-I:
- ओआरजीआई और डीसीओ के निर्माण और भूमि खरीद मामले
- ओआरजीआई और डीसीओ के छोटे कार्य (सीपीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों के माध्यम से)
- ओआरजीआई और डीसीओ के लिए कार्यालय-भंडारण स्थान/भवन की नई भर्ती/निरंतर किराए पर लेना
- सफाई कर्मचारी सेवाएं
- आईटी मदों की खरीद
- होमगार्ड सेवाएं
- चिकित्सा बिल प्रतिपूर्ति
- जीपीएफ निकासी/अंतिम जीपीएफ भुगतान
- बाल शिक्षा भत्ता
- हाउस बिल्डिंग एडवांस
- कंप्यूटर एडवांस
- नक्शा विभाग के एएमसी (प्रिंटर और प्लॉटर) बिल
- आरटीआई अधिनियम के मामले/आरटीआई पोर्टल
- लोक शिकायत/सीपीग्राम पोर्टल
-
प्रशासन-II:
- समूह 'ख' अराजपत्रित पदों से संबंधित सीधी भर्ती, पदोन्नति और अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करना।
- समूह 'ग' पदों के संबंध में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से डोजियर प्राप्त करने के पश्चात अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती और तैनाती करना।
- भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय (मुख्यालय) में समूह 'ख' के कर्मचारियों से संबंधित सभी स्थापना/सेवा मामले।
- भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय (मुख्यालय) में समूह 'ग' के कर्मचारियों से संबंधित सभी स्थापना/सेवा मामले।
- भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय (मुख्यालय) में प्रतिनियुक्ति/आमेलन के आधार पर स्टाफ कार चालक, समूह 'ग' अराजपत्रित पद की नियुक्ति करना।
- गृह मंत्रालय संवर्ग से संबंधित सभी स्थापना/सेवा मामले।
- राजभाषा विभाग संवर्ग से संबंधित सभी स्थापना/सेवा मामले।
- संविदा कर्मचारियों यानी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ परामर्शदाता, डीईओ, एमटीएस, आशुलिपिक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को काम पर रखना।
-
प्रशासन-III:
- निदेशालय में डीसीओ/डीसीआर की नियुक्ति एवं वित्तीय शक्तियों के प्रत्यायोजन से संबंधित समस्त कार्य।
- ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' (राजपत्रित) अधिकारियों के सेवा मामले।
- सभी ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' (राजपत्रित) अधिकारियों की सीधी भर्ती तथा, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भर्ती।
- ओआरजीआई के सभी ग्रुप 'ए' अधिकारियों के संबंध में e-HRMS से संबंधित सभी मुद्दों की निगरानी करना।
- गृह मंत्रालय/संसद द्वारा अपेक्षित विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट/(मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक) और सूचनाये तैयार करना।
-
प्रशासन-IV:
- डीसीओ के समूह 'बी' (अराजपत्रित) कर्मचारियों के अदालती मामले
-
प्रशासन-V:
- संवर्ग पुनर्गठन
- भर्ती नियम
- तैनाती और स्थानांतरण (अराजपत्रित)
- सुनिश्चित कैरियर उन्नयन स्कीम (एसीपी)/ संशोधित सुनिश्चित करिअर उन्नयन स्कीम(एमएसीपीएस) (अराजपत्रित)
- नए जनगणना कार्य निदेशालय का सृजन एवम् विभाजन
- अनुकम्पा नियुक्ति
- विभागीय पदोन्नति समिति/समीक्षा विभागीय पदोन्नति समिति के लिए अनुमति
- पदग्राही का रखरखाव
- आवधिक रिपोर्ट
- जनगणना कार्य निदेशालय के अन्य प्रशासनिक मामले
- समूह ‘बी’ अराजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के संबंध में प्रशासनिक मामलों में अनुशासनात्मक कार्यवाही
- समूह ‘बी’ अराजपत्रित कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि की समाप्ति / स्थायीकरण
- समूह ‘बी’ अराजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के विभिन्न संवर्गों के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाना
: 5636812